तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा को लेकर सिटी एसपी ने देर रात लिया तैयारियों का जायजा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य शनिवार की देर रात अचानक शहर के कर्पूरी चौक पहुंचे। उनके साथ स्थानीय थाना के साथ साथ कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने राजद के जन विश्वास यात्रा को लेकर की गई प्रशानिक तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

दरअसल, बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रविवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। वे जन विश्वास यात्रा के तहत शहर के कर्पूरी चौक पहुँचेगे और वहीं जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान शहर के मुख्य सड़क में भीड़ उमड़ने की संभावना है।

निरीक्षण के सम्बंध में सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि सभास्थल पर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया है। बैरिकेडिंग सही ढंग से की गई है या नहीं, यह भी देखा गया। साथ अन्य सुरक्षात्मक निर्देशो के सम्बंध में आयोजकों को भी बता दिया गया है।

सिटी एसपी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रम को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि भीड़भाड़ के कारण यातायात बाधित न हो। इझ दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
भाजपा-जदयू के राज में मिथिला के तालाबों को भू-माफिया द्वारा भर कर बेच दिया गया : धीरेन्द्र झा।
दरभंगा: भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा-ज…