Home Featured मिथिला की संस्कृति का परिचायक है गोपालजी की भेषभूषा और हावभाव: राजनाथ सिंह।
February 28, 2024

मिथिला की संस्कृति का परिचायक है गोपालजी की भेषभूषा और हावभाव: राजनाथ सिंह।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मैथिली में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, हम अहा सब के स्वागत करए छी। मुझे मैथिली नहीं आती, मैंने सांसद से लिखवाया है। मैं झूठ नहीं कहूंगा, क्योंकि भाजपा झूठ नहीं बोलती।राजनाथ सिंह ने कहा कि हम राजनीति देश बनाने और समाज बनाने के लिए करते हैं। मैं मां सीता की धरती से ये संदेश देकर जा रहा हूं। अब राम लला अपने महल में आ चुके हैं। अब भारत में राम राज्य को कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस घोटाले करती है। उनके मंत्री तक को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन 10 सालों में हमारे किसी मंत्री तो छोड़िए, सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा।

राज नाथ सिंह ने कहा कि मैं भारत के किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता हूं। प्रधानमंत्री आदमी नहीं संस्था होता है। राजीव गांधी की चुनौती को 100 रुपए में 86 रुपए चला जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनौती को स्वीकार किया। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हैं। ये मैं नहीं, नीति आयोग कहता है। भारत को पहले जब जो चाहे आंख दिखा देता था। अब नहीं चलेगा ये। हमारे गृह मंत्री रहते सोए सैनिक पर हमला हुआ। मैंने पीएम के साथ बैठक कर 10 मिनट में फैसला लिया और सीमा के उस पार जाकर दो टूक जवाब दिया।

Advertisement

रक्षा मंत्री ने कहा कि अभी रूस और यूक्रेन के बीच 2 वर्षों से लड़ाई चल रही है। जब ये प्रारंभ हुआ था, वहां लगभग 25 हजार बच्चे पढ़ते थे। अभिभावकों ने पीएम से गुहार लगाई, जिसके बाद पीएम ने वहां के राष्ट्रपति से बात की। 4 घंटे के लिए युद्ध रोका गया और 22 हजार बच्चों को भारत लाया गया। राजनाथ सिंह ने कहा- पीएम ने जब कतर के राष्ट्रपति से बात की तो सजा माफ हो गई। सभी नौ सैनिक वापस आ गए। भाजपा रेप बर्दाश्त नहीं करेगी। कोई करेगा तो उसे फांसी होगी। भ्रूण हत्या पर भी कड़े कानून बने हैं। 8 फीसदी से बेरोजगारी 5 फीसदी पर आ गई है।

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा कि जीरो बैलेंस खाता खुला है। कभी सोचा था कि मुफ्त में कोरोना का टीका लगेगा, लेकिन सबको लगा। हम तीसरे टर्म के बाद चौथे टर्म के लिए भी वोट मांगने आए हैं। देश 2014 से पहले धन दौलत के मामले में 11वें स्थान पर था। लेकिन हमारी नीतियों के कारण आज दुनिया में 5वें स्थान पर है। दुनिया के विशेषज्ञ कहते हैं कि भारत अगर ऐसे ही बढ़ता रहा तो 2027 तक तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।

सांसद गोपाल जी ठाकुर के बारे में उन्होंने कहा कि सादगी के साथ मिथिला के विकास और जनता के काम के लिए संसद में आवाज बुलंद करते हैं। दरभंगा सांसद की छवि भारत की संस्कृति दिखाती है। मिथिला में आकर मुझे बेहद खुशी है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पीएम मोदी ने दिया। नरसिम्हा राव के कांग्रेसी होने के बावजूद बिना भेद भाव के पीएम मोदी ने भारत रत्न दिया। 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनेगा। राजनाथ सिंह ने कहा- दूसरे देशों से गोली मिसाइल लेते थे। पीएम मोदी ने कहा- देश में ही बनाइए।

Advertisement

इससे पहले मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिथिला परंपरा के अनुसार मिथिला पाग-चादर और माला से स्वागत किया गया। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे है। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले, राजनाथ सिंह आज मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे। राजनाथ सिंह ने पहले मंदिर में दर्शन किए उसके बाद सभा को संबोधित किया। इस बीच पत्रकार उनसे बार-बार एक ही सवाल पूछते रहे कि क्या पुनौरा धाम को भी अयोध्या जैसा सम्मान मिलेगा, लेकिन रक्षा मंत्री इस सवाल को टालते रहे।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां माता सीता के मंदिर के साथ तालाब भी है, यहां कुछ खिलेगा तो कमल का फूल ही खिलेगा। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता बढ़ी है, देश में कोई कोना ऐसा नहीं है जहां कमल का फूल न खिले। राजनाथ सिंह ने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली पर आकर बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है।

राजनाथ सिंह दरभंगा के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वो 04:15 तक रहेंगे। इसके बाद 04:25 में कार्यक्रम स्थल से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 4:50 में एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में 1 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…