Home Featured आजादी के 75 साल बाद भी लहेरियासराय-सहरसा क्षेत्र रेल कनेक्टिविटी से रहा है अछूता : सांसद।
May 18, 2023

आजादी के 75 साल बाद भी लहेरियासराय-सहरसा क्षेत्र रेल कनेक्टिविटी से रहा है अछूता : सांसद।

दरभंगा: रेल संबंधी स्थाई समिति एवं रेल मंत्रालय के परामर्शदात्री सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को परिसदन में बैठक की। इसमें पूमरे के मुख्य अभियंता कंस्ट्रक्शन महबूब आलम, समस्तीपुर मंडल के सहायक इंजीनियर विजय शंकर, आनंद राज कंस्ट्रक्शन के दिनेश कुमार एवं उनकी टीम थी।

बैठक में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा नव स्वीकृत एक सौ किमी लहेरियासराय-सहरसा नई रेल लाइन के निर्माण का सर्वे कार्य प्रारंभ होने से पूर्व समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि उनकी वर्षों की मेहनत अब सफल हो रही है। बीते महीने रेल मंत्रालय ने इस नई रेल लाइन निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे कार्य को स्वीकृति दी थी। दो करोड़ 50 लाख की लागत से इस नई रेल लाइन का सर्वे एवं डीपीआर निर्माण के लिए आनंद राज कंस्ट्रक्शन को बतौर कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त किया गया है।

सांसद ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी यह पूरा क्षेत्र रेल कनेक्टिविटी से अछूता है। सौ किमी लंबी इस नई रेल लाईन का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के लाखों लोगों की दिशा व दशा दोनों बदल जाएगी और लोगों की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। मुख्य अभियंता महबूब आलम ने कहा कि गुरुवार से इस नई रेल लाइन का सर्वे कार्य धरातल पर शुरू हो गया। सांसद ने सर्वे कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ लहेरियासराय स्टेशन पर बन रहे लो कॉस्ट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज का निर्माण ससमय और गुणवत्तापूर्ण हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यह लो कॉस्ट ओवरब्रिज क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी जो अब पूरी हो रही है। इसके बन जाने के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सांसद ने कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन में परिवर्तित करने का थ्री डी मॉडल जारी कर दिया गया। इसके निर्माण पर भारत सरकार 370 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इसका डीपीआर भी तैयार किया जा चुका है। इसकी स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद आरएलडीए द्वारा एजेंसी का चयन कर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा और तीन वर्ष के भीतर इसका निर्माण पूर्ण हो जाएगा। सांसद ने रेल अधिकारियों के साथ काकरघाटी-शीशो बाइपास रेल परियोजना, समस्तीपुर दरभंगा रेल दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, दरभंगा – मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन सहित कई अन्य परियोजना का समीक्षा की

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…