Home Featured तो क्या ऐसे ही धक्का मार गाड़ी के सहारे क्राइम कंट्रोल करेगी पुलिस!
January 16, 2023

तो क्या ऐसे ही धक्का मार गाड़ी के सहारे क्राइम कंट्रोल करेगी पुलिस!

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सुशासन सरकार के चाक चौबंद पुलिसिंग के दावे उस समय खोखले होते दिखे जब जिले के लहेरियासराय थाना की एक पुलिस जीप को पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का मारकर स्टार्ट करने का वीडियो सोमवार को सामने आया। सबसे बड़ी बात यह महज संयोग नही था कि गाड़ी अचानक खराब हुई हो। बल्कि करीब महीने भर से यह रूटीन पुलिसकर्मियों का बना हुआ है। धक्का मारने के बाद ही गाड़ी स्टार्ट होती है और फिर पुलिस अपराधियों को पकड़ने निकलती है।

ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि जिनके हाथों में शहर की सुरक्षा की कमान हो और जिन्हें हर समय किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए तैयार रहना होता है, अगर उनकी गाड़ी को धक्का लगाना पड़े तो सुरक्षा व्यवस्था भला कैसे चुस्त दुरुस्त हो सकती है। जिला मुख्यालय से सटे आदर्श थाना लहेरियासराय की पुलिस का जो यह वीडियो सामने आया है, वह बिहार में पुलिस के आधुनिकीकरण के तमाम दावों की पोल खोलता नजर आता है।

Advertisement

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी खुद भी कहते दिखे कि आधा घंटा धक्का मारने के बाद जीप स्टार्ट होती है और यह हाल करीब एक महीने से बना हुआ है। पुलिसकर्मी ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि ऎसे में अपराधियों को पकड़ने केलिए निकलते समय समस्या होती है।

सवाल यह उठता है कि जिस प्रकार जिले में क्राइम की घटनाएँ हो रही है और पुलिस को अपराधी को पकड़ना हो तो क्या इसी प्रकार धक्का मार गाड़ी से अपराधी को पकड़ा जा सकता है, यह एक बड़ा सवाल है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …