Home Featured प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिथिला के प्रसिद्ध पान और माखन से किया जाएगा अतिथि सत्कार : सांसद।  
January 25, 2023

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिथिला के प्रसिद्ध पान और माखन से किया जाएगा अतिथि सत्कार : सांसद।  

दरभंगा : 28 व 29 जनवरी को आहूत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। मिथिला के भोजन को प्लास्टिक मुक्त थाली में परोसा जाएगा। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मिथिला के प्रसिद्ध पान और माखन से अतिथि का सत्कार किया जाएगा यह जानकारी सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने बुधवार को लहेरियासराय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में दी। मौके पर मधुबनी के सांसद डा. अशोक कुमार यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक जीवेश मिश्रा, स्वर्णा सिंह, डा. मुरारी मोहन झा, प्रदेश महामंत्री दिवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु विधान पार्षद हरि सहनी, अमरनाथ गामी थे। सांसद ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में यह कार्यक्रम अविस्मरणीय, अकल्पनीय होगा।

Advertisement

सांसद डा. अशोक कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विजयशाली विस्तार को ध्यान में रखते हुए क्षमता निर्माण और आगामी स्तर के नेतृत्व की तैयारी अत्यधिक महत्व रखता है। पूर्व मंत्री सह जाले विधायक ने कहा कि सारे शहर को तोरणद्वार और राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता के होर्डिंग से सजाया गया है। यातायात में आम जन को कोई कठिनाई न हो उस पर भी कार्यकर्ता को लगाया गया है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…