Home Featured फिर पुराने दौर से गुजर रहा है बिहार: डॉ संजय जायसवाल।
January 28, 2023

फिर पुराने दौर से गुजर रहा है बिहार: डॉ संजय जायसवाल।

दरभंगा: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार आज पुराने दौर से गुजर रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है तो बिहार की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बिहार की सत्ता में बदलाव के बाद दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री जंगलराज की शरण में जा चुके हैं। ऐसे में हमें बिहार की जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरना है।

दो दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में अगले दो महीने में चाचा-भतीजे की सरकार के खिलाफ पांच हजार जनसभाएं पंचायत स्तर पर होंगी। इसमें कार्यकर्ता मजबूती से भाग लें और केंद्र की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीति में जातिगत आरक्षण, जातीय जनगणना, शराबबंदी, विशेष राज्य का दर्जा व रोजगार के मुद्दे प्रभावशाली हैं।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ काल से ही हम सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे कार्य के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जातीय जनगणना के पक्ष में हैं और विधानसभा में इसके समर्थन में मत दिया था। हमने शराबबंदी कानून का भी समर्थन किया है, लेकिन जहरीली शराब से हुई मौतों में उनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। विशेष राज्य के मुद्दे पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि भारत में फाइनेंस कमीशन के नए नियमों के आने के बाद यह मुद्दा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बना गठबंधन अवैध है। उन्होंने कहा कि शासन में अब मुख्यमंत्री की दिलचस्पी नहीं रही और राजद कभी बेहतर शासन नहीं दे सकता। राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि साढ़े आठ साल का केंद्रीय शासन एवं प्रदेशों में भाजपा की सरकारों ने अन्य दलों की सरकारों की तुलना में अच्छा शासन दिया है।

बैठक को इन नेताओं ने भी किया संबोधित बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, पूर्व विस अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, गोपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंद किशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, नागेंद्र जी, नवल किशोर यादव, ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भु, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, पिंकी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।

Advertisement

अराजकता के खिलाफ पैदल मार्च आज दरभंगा। राज्य में फैली अराजकता एवं केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं का सूबे में सरकार द्वारा किये जा रहे विरोध के विरुद्ध भाजपा का प्रदेश नेतृत्व रविवार को पैदल मार्च करेगा। लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह से कर्पूरी चौक स्थित दरभंगा एम्स निर्माण स्थल तक यह यात्रा जायेगी।

यह जानकारी देते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के अलावा सांसद, विधायक, विधान पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश की महागठबंधन सरकार बिहारवासियों के आत्मसम्मान एवं स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। दरभंगा सहित पूरे प्रदेश में केंद्र की योजनाओं का अटकाया जा रहा है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…