Home Featured दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त दोषी करार।
February 7, 2023

दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त दोषी करार।

दरभंगा: प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को दुष्कर्म के एक मामले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नितेश कुमार रॉय को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर नौ फरवरी को सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement

श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर आरोप है कि पीड़िता का सौतेला देवर खाने में नशा मिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा था। 27 जनवरी 2018 को पीड़िता ने अपने पति को यह बात बताई। वे बाहर नौकरी करते थे। घटना को लेकर पारिवारिक पंचायत हुई। इसमें बॉन्ड बनाया गया। पुन अभियुक्त ने दिसंबर 2018 में पुरानी हरकत शुरू कर दी। इस संबंध में महिला थाने में कांड दर्ज किया गया। पुलिस अनुसंधान के बाद अभियुक्त के विरुद्ध 31 मई 2019 को न्यायालय में आरोप पत्र दिया गया। छह जनवरी 2020 को आरोप गठन किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से नौ गवाहों ने गवाही दी।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…