Home Featured एम्स निर्माण में हो रहे देरी को लेकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन।
February 8, 2023

एम्स निर्माण में हो रहे देरी को लेकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी की अध्यक्षता में भाजयुमो ने बुधवार को बिहार सरकार के विरोध में कर्पूरी चौक पर युवा आक्रोश धरना का आयोजन किया। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ साहनी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अब दिशाहीन हो गई है। जब से भाजपा का साथ छूटा है, पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है। लगातार छात्रों, युवाओं और किसानों को उनकी जायज मांगों के एवज में पुलिसिया दबंगई का शिकार होना पड़ रहा है।

Advertisement

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने कहा कि किसी भी सरकार के बनाने और उखाड़ने में युवाओं की भूमिका अहम होती है। बिहार के युवा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार चुके हैं। राज्य में छात्रों और युवाओं की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है। दरभंगा में प्रस्तावित जगह पर एम्स के साथ साजिश बंद कर जल्द से जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेंगे। धरना में भाजपा जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा, उमेश चौधरी, तनवीर हसन, मनीष जायसवाल, संतोष पोद्दार, गोविंद झा, बबलू पंजियार, अखिलेश सिंह, सुनील चौधरी, युवा मोर्चा से संगीत शाह, मुकेश महासेठ, मुचकुंद झा, जय भारद्वाज, गिरधर गोपाल, रुद्रा चौधरी, आर्यन कुमार, विकास चौधरी, सौरभ झा, मुकुल देव, आदि शामिल हुए। धरना का संचालन युवा मोर्चा के जिला मंत्री रवि प्रकाश झा ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द एम्स निर्माण प्रस्तावित जगह पर शुरू नहीं होता है तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…