Home Featured दिनदहाड़े घर मे घुसे चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा।
February 8, 2023

दिनदहाड़े घर मे घुसे चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में चोरों का हौसला अब इतना बढ़ गया है कि वे अब दिनदहाड़े भी घर में घुसने लगे हैं। पर बुधवार को यह गलती एक चोर पर भारी पड़ गयी और उसे हवालात की हवा खानी पड़ी।

Advertisement

दरअसल, विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर भीरा मुहल्ले में रितेश कुमार झा के बंद पड़े पुराने मकान में एक चोर घुस गया और उसने किचन एवं अन्य सामान को बोरे में बांध लिया। बंद घर से आवाज आने पर लोगों ने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। गृहस्वामी ने तुरंत पहुंच कर चोर को रंगेहाथ दबोच लिया।

उक्त चोर ने खुद को लालबाग मुहल्ले का रहने वाला मो0 रफीक बताया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…