Home Featured विचाराधीन महिला कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत।
February 10, 2023

विचाराधीन महिला कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत।

दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड के रजवाड़ा कांड में गिरफ्तार की गयी एक महिला की मौत शुक्रवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। वह मनीगाछी थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव की रहने वाली तेतर मंडल की 50 वर्षीया पत्नी अनीता देवी थी।

इस संबंध में प्रभारी मंडल कारा अधीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि महिला काफी बीमार रहती थी। इससे पहले भी दो बार डीएमसीएच में उसका इलाज कराया गया था। महिला की तबीयत अचानक गुरुवार को खराब हो गयी। तबीयत बिगड़ते ही गुरुवार की शाम सात बजे उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान ही शुक्रवार की सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई।

Advertisement

बता दें कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के तरौनी मोड़ के पास सड़क किनारे कुछ लोग घर बनाकर रह रहे थे। पटना हाईकोर्ट ने उक्त अतिक्रमित भूमि को गत चार अगस्त को खाली कराने का आदेश दिया था। इसी आदेश के आलोक में 29 अगस्त को पुलिस पदाधिकारी अतिक्रमित जगह को खाली कराने पहुंचे। इससे वहां रह रहे लोग उग्र हो गये। लोग पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। अधिक चोट लगने के कारण वाहन चालक गृहरक्षक चेत नारायण सिंह की मौत हो गई।

इस मामले में 41 नामजद और करीब 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तार लोगों में अनीता देवी भी थी।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …