Home Featured थाना की टीम पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार।
February 10, 2023

थाना की टीम पर हमला मामले में तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देकुली गांव में गुरुवार की देर शाम पुलिस पर पथराव व जीप को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में स्व0 लालो महतो की पत्नी अनीता देवी, मुकेश महतो की पत्नी आरती देवी एवं संजय महतो का पुत्र गौतम कुमार शामिल हैं।

इस मामले में थाने की एएसआई प्रीति सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इसमें देकुली गांव निवासी बिरजू पासवान, आगनलाल पासवान की पत्नी रीता देवी, मो0 रसूल के पुत्र मो0बसुभान, गुलाब, स्व0 लालो महतो के पुत्र मुकेश महतो, संध्या महतो के पुत्र गौतम महतो, अरुण महतो के पुत्र रौशन महतो, स्व0 लालू महतो की पत्नी अनिता देवी व मुकेश महतो की पत्नी आरती देवी को नामजद किया गया है। दो सौ अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Advertisement

प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि एएसआई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि बहादुरपुर देकुली गांव में गुरुवार की देर शाम उत्पाद विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान वहां पहुंची बहादुरपुर थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एक महिला पुलिस अधिकारी व एक चौकीदार जख्मी हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…