Home Featured ग्रामीणों के विरोध के बाद रुका पुल तोड़ने का कार्य, वैकल्पिक मार्ग सुचारू होने तक नहीं टूटेगा महराजी पुल।
February 12, 2023

ग्रामीणों के विरोध के बाद रुका पुल तोड़ने का कार्य, वैकल्पिक मार्ग सुचारू होने तक नहीं टूटेगा महराजी पुल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: रविवार की सुबह नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत महराजी पुल को तोड़कर कर गिराए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा है। अंत में स्थानीय निवासी सह भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा द्वारा दरभंगा के जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से वार्ता के बाद महराजी पुल को तोड़ने का कार्य रोकना पड़ा।

दरअसल, करीब एक वर्ष पूर्व महराजी पुल को तोड़कर नये पुल के निर्माण का शिलान्यास तत्कालीन डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया था। निर्माण एजेंसी द्वारा पुल के बगल में एक पाइप पुल बनाया गया था। पर उस मार्ग से केवल साइकिल रिक्शा आदि ही गुजर सकता है। ऐसे में शहर के पश्चिमांचल क्षेत्र में वार्ड 8, 9 एवं 23 अंतर्गत शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, वाजिदपुर आदि के लोगों केलिए चार चक्का वाहनों को ले जाने का दो वैकल्पिक मार्ग बचता है। एक मार्ग इमलीघाट पुल एवं दूसरा मार्ग किलाघाट पुल की तरफ से निकलता है। परंतु दोनों वैकल्पिक मार्गों में अतिक्रमण एवं गड्ढे आदि के साथ साथ कई जगह बिजली के पोल भी गड़े हैं। इसकारण इन दोनों मार्गो से इस क्षेत्र की गाड़ियों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में रविवार की सुबह जब महराजी पुल को तोड़ने का काम निर्माण एजेंसी ने शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इस विरोध का नेतृत्व कर रहे बालेंदु झा ने तत्काल जिलाधिकारी राजीव रौशन को मामले से अवगत करवाया और सर्वप्रथम वैकल्पिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने के साथ चौड़ीकरण एवं मरम्मती का अनुरोध किया ताकि पुल टूटने पर स्थानीय लोगों को वाहनों को लाने ले जाने में दिक्कत न हो।

Advertisement

बालेंदु झा ने बताया कि पूर्व में इस समस्या से जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को अवगत करवाया जा चुका था। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग को सही करने केलिए निरीक्षण दल का भी गठन कर दिया है। जब तक वैकल्पिक मार्ग सही नही होगा, महराजी पुल नहीं तोड़ा जाएगा।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…