Home Featured सार्वजनिक स्थलों पर वैलेंटाइन डे मनाने वालों पर बजरंग दल ने दिखायी सख्ती।
February 14, 2023

सार्वजनिक स्थलों पर वैलेंटाइन डे मनाने वालों पर बजरंग दल ने दिखायी सख्ती।

देखिए वीडियो भी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: हर वर्ष की भांति इसबार भी वैलेंटाइन डे के दिन दरभंगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने प्रेमी जोड़े के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। पुलिस प्रशासन से बेखौफ बजरंग दल के लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर प्रेमी जोड़ों को हड़काते रहे, लेकिन इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। बजरंग दल के कार्यकर्ता तेज रफ्तार से अपनी अपनी बाइक इधर से उधर दौड़ते रहे। शहर के कई सार्वजनिक स्थल के आलावा धार्मिक स्थल और पार्क में पहुंच कर वहां मौजूद प्रेमी जोड़ों को भी खूब हड़काया।

कई जगहों पर कुछ कम उम्र के प्रेमी जोड़े भी दिखाई दिए जहां कुछ को अपनी बातों से तो कुछ को अपने कड़क अंदाज में हड़काया। मनोकामना मंदिर के आलावा दरभंगा के म्यूजियम और थीमेटिक पार्क में भी प्रेमी जोड़े को हड़काया।

Advertisement

दरभंगा जिला बजरंग दल के संयोजक राजीव मधुकर ने बताया कि प्रेमी जोड़े के अधिकार का हनन बजरंग दल नहीं कर रहा है, बल्कि वैलेंटाइन डे के बहाने कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों पर जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं, इसे हमलोग बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बजरंग दल किसी की निजता में दखल नहीं देता है, जो जी चाहे करें। पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता करने से दूसरे बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। समाज भी कहीं न कहीं दूषित होता है।

उन्होंने वेलेंटाइन डे को पश्चिमी सभ्यता बताते हुए लोगों से अपने सनातन सभ्यता के अनुसार सभी काम करने का निवेदन किया। साथ ही पुलवामा हमले की याद को ताजा करते हुए देश के लिए शहीद हुए जवान के लिए श्रद्धाजंलि के साथ बलिदान दिवस मनाने की अपील की।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …