Home Featured रविवार को होगा लो कॉस्ट ओवरब्रिज का शिलान्यास, सांसद ने दी जानकारी।
February 17, 2023

रविवार को होगा लो कॉस्ट ओवरब्रिज का शिलान्यास, सांसद ने दी जानकारी।

दरभंगा: रेल संबंधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर 19 फरवरी काे लहेरियासराय स्टेशन के निकट लॉ कॉस्ट ओवरब्रिज शिलान्यास करेंगे। ये बातें उन्हाेंने लहेरियासराय स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहीं।

Advertisement

 उन्होंने कहा कि 5.23 करोड़ की लागत से इस लाे कॉस्ट ओवरब्रिज का निर्माण होगा और अगले नौ महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। उक्त लाे कॉस्ट ओवरब्रिज के बन जाने से कई प्रखंड एवं पंचायत के लाखों लोग लाभान्वित होंगे और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि समपार फाटक संख्या 21 चट्टी गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु निविदा भी प्रकाशित की जा चुकी है। लहेरियासराय स्टेशन पर 02 करोड़ की लागत से 3 रैंप का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं 2.5 करोड़ की लागत से स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। छत्तीस लाख की लागत से छत्तीस सौ स्क्वायर फीट परिसर का सौंदर्यीकरण सहित नए पार्किंग स्थल का निर्माण प्रगति पर है। सांसद ने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 1 करोड़ की लागत से कोच गाइडेंस सिस्टम और डिस्प्ले सिस्टम लगाने हेतु भी निविदा हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, सहायक मंडल अभियंता प्रथम विजय कुमार सिंह, रमेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…