Home Featured जिला दरभंगा खो-खो संघ का हुआ पुनर्गठन।
February 19, 2023

जिला दरभंगा खो-खो संघ का हुआ पुनर्गठन।

दरभंगा: नागेंद्र झा स्टेडियम में मिथिला विश्वविद्यालय के कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी प्रो० अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला खो-खो संघ का पुनर्गठन किया गया।

साथ ही आगामी खो-खो खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान जिला के हर एक तबके तक पहुंचाने व खो-खो खेल को लोकप्रिय बनाने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समिति बनी।

Advertisement

बिहार खो-खो संघ के नियमानुसार जिला खो-खो संघ के सचिव रमाशंकर चौधरी के देखरेख में किया बैठक आयोजित हुआ।

जिला दरभंगा खो-खो संघ के बैठक की अध्यक्षता कर रहे तथा नवनिर्वाचित दरभंगा जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक प्रो० अजय नाथ झा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय विश्वविद्यालय के आधार स्तंभ होते हैं इसलिए खो खो खेल के विकास की पहली विद्यालय से शुरू होनी चाहिए। आने वाले अप्रैल माह में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिससे खो-खो खेल के प्रति विद्यार्थियों में उत्साहवर्धन होगा और दरभंगा जिले के खो-खो खेल का राष्ट्र स्तर पर पहचान बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित कार्यसमिति को बधाइयां देते हुए खो-खो खेल के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस बैठक में उपस्थित खेल प्रेमियों के द्वारा सर्वसम्मति से दरभंगा जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक के रूप में प्रो० अजय नाथ झा, संरक्षक के रूप में दरभंगा के जिला खेल पदाधिकारी परिमल, महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो० परवेज अख्तर, महाराजा लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, दरभंगा के प्रो० विजय शंकर झा, संघ के अध्यक्ष के रूप में मनीष राज, उपाध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ० प्रियंका राय, सचिव के रूप में रमाशंकर चौधरी, कोषाध्यक्ष के रूप में कन्हाई कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव के रूप में सुनील कुमार चौधरी व दीपक कुमार पंडित को चुना गया तथा संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के रूप में महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के अर्थशास्त्र शिक्षक डॉ० चंदन कुमार ठाकुर को चुना गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में संजय मिश्रा, अमित कुमार सिंह, अजित कुमार पंडित, चंदु कुमार पंडित, सुश्री शिम्पी कुमारी को चुना गया। दरभंगा जिला खो-खो संघ के सचिव रमाशंकर चौधरी ने नवगठित सभी सदस्यों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए अत्यंत हर्ष का दिन है क्योंकि आज ऊर्जावान और अपने कार्य के प्रति पूर्णता समर्पित दरभंगा जिला खो-खो संघ का पुनर्गठन हुआ है। इस पुनर्गठित संघ में मुख्य रूप से पूर्व खिलाड़ियों को जोड़ा गया है क्योंकि एक खिलाड़ी ही खेल के विकास की पगडंडियों को तथा खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को समझ सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस नवनिर्मित ऊर्जावान जिला दरभंगा खो-खो संघ के निर्माण से दरभंगा जिला में न केवल खो- खो खेल का विकास होगा बल्कि दरभंगा जिला के खो-खो खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तर पर भी पहचान मिलेगी। नवगठित जिला दरभंगा खो-खो के संयुक्त सचिव सुनील कुमार चौधरी ने दरभंगा जिला में खो-खो खेल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…