Home Featured कुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन।
February 20, 2023

कुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन।

दरभंगा: शहर के कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान में सोमवार को कुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का दरभंगा के जिलाधिकारी डीएम राजीव रोशन ने उद्घाटन किया। उन्होंने युवा वर्ग से खेल के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को सफल बनाता है। स्वागत करते हुए कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे पिता अच्छे खेल प्रेमी थे। उनकी कीर्ति खेल में काफी थी। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स एवं स्पोर्ट्समैन के लिए समर्पित है। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. लालमोहन झा ने कहा कि राजकुमार शुभेश्वर सिंह खेल के काफी शौकीन थे। उनकी क्रिकेट में काफी रुचि थी।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि शहर के प्रख्यात नेत्र रेग विशेषज्ञ डॉ. रमन कुमार वर्मा ने कहा कि दरभंगा राज खेलकूद में भी चर्चित रहा है। इसका गवाह राज मैदान समेत शहर में तीन ऐतिहासिक मैदानें हैं। इस आयोजन से फिर खिलाड़ियों की प्रतिभा और आगे बढ़ेगा। इस मौके पर राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य कुमार रत्नेश्वर सिंह और डॉ. हेमपति झा भी उपस्थित थे।

सोमवार को खेले गए प्रतियोगिता के प्रथम मैच में पटना ने मधुबनी टीम को छह विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब राहुल चौधरी को दिया गया। कुमार कपिलेश्वर सिंह ने उन्हें नगद पांच हजार रुपए और मेडल देकर पुरस्कृत किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम 21 ओवरों में 177 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें रणजी खिलाड़ी उत्कर्ष भास्कर ने शानदार 61 व आदित्य राज ने 24 रन बनाए। पटना के गेंदबाज राहुल राठौर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने पांच ओवरों में तीन विकेट लेकर 27 रन दिए। अभिनव ने तीन ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में पटना की टीम ने 16.5 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बना लिए। इसमें ऋषभ राकेश ने हुए 18 गेंदों में 33 रन बनाए। यशस्वी शुक्ला ने 13 गेंदों पर 20 रन और सचिन ने 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मधुबनी के गेंदबाज आदर्श सिंह ने 38 रन देकर दो विकेट लिए जबकि तेजस्वी यादव ने 20 रन देकर एक विकेट झटके।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…