Home Featured जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में हुई प्रखंड वार खाद्यान्न वितरण के स्थिति की समीक्षा।
February 23, 2023

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में हुई प्रखंड वार खाद्यान्न वितरण के स्थिति की समीक्षा।

दरभंगा: समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में प्रखंड वार खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई, जनवरी माह में औसतन 82 से 88 प्रतिशत का खाद्यान्न वितरण किया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि मार्च महीने में फरवरी और मार्च दोनों महीने का खाद्यान्न वितरण किया जाएगा।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए खाद्यान्न का उठाव करवा लिया जाए तथा एक मार्च से खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ करवा दिया जाए।

बैठक में जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रत्येक माह में कुछ खाद्यान्न अवशेष रह जाते हैं, इसलिए आंशिक आवंटन आदेश निर्गत करवाने हेतु प्रयास किया जाए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी को epos.bihar.gov.in पोर्टल का प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि epos.bihar.gov.in पर जाकर बाई ओर RC Details पर क्लिक करने पर खाद्यान्न उठाव की जानकारी का विकल्प आता है, जिसमें जिस महीने का खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की जानकारी प्राप्त करनी है, उस माह को सेलेक्ट (चयन) कर उसमें अपना राशन कार्ड संख्या डालने और सबमिट करने पर उस राशन कार्ड में कितने यूनिट हैं, कितने यूनिट के लिए संबंधित डीलर को खाद्यान्न दिया गया है और उस राशन कार्ड के कितने यूनिट को खाद्यान्न दिया गया है, इसका विवरण प्राप्त हो जाता है।

जिलाधिकारी ने इसके प्रचार-प्रसार से संबंधित फ्लेक्स सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर लगवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वैसे 12 प्रतिशत उपभोक्ता जो अपना खाद्यान्न विगत एक वर्षों से नहीं ले रहे हैं, उनका पता लगाने का निर्देश सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने कहा कि वैसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई जाए, तत्पश्चात उन उपभोक्ताओं का भौतिक सत्यापन किया जाए।

यदि इनमें मृतक या शादी के कारण स्थानांतरित उपभोक्ता पाए जाते हैं तो उनके नाम राशन कार्ड से विलोपित किया जाए।

बैठक में डीलर संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पी.ओ.एस मशीन पाँच साल पुराना हो गया है, कभी-कभी यह ठीक से काम नहीं करता है इसलिए नए पी.ओ.एस मशीन उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने इस आशाय का पत्र विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

किरासन तेल के संबंध में बताया गया कि विगत माह में 14 गाड़ी किरासन तेल की बिक्री हुई है। नए राशन कार्ड बनाने एवं नए राशन कार्ड हेतु प्राप्त ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा की गई।

पदाधिकारियों द्वारा पीडीएस दुकानों के निरीक्षण की भी समीक्षा की गई तथा सी पी ग्राम्स पर दिए गए प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सरोज कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share

Check Also

देश में विकासवाद और ईमानदार सोच वाली मजबूत सरकार बनने में अपना योगदान दे मीडिया: राजीव रंजन।

दरभंगा: सोमवार को एनडीए के लोकसभा कार्यालय पर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनीत लोकसभा मी…