जानलेवा हमला के मामले में एक गिरफ्तार।
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की मनिकौली पंचायत के शेरहा टोला से पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त रामावतार सहनी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शेरहा टोला के ही विमलेश सहनी ने गिरफ्तार आरोपी रामावतार सहनी सहित छह लोगों के खिलाफ पांच फरवरी को सिंहवाड़ा थाना में कांड संख्या 30/23 दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि मजदूरी का 94 हजार रुपया बकाया मांगने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

जिलाधिकारी की पहल पर आम लोगों के लिए राजस्व कर्मचारियों का संपर्क नंबर हुआ जारी।
दरभंगा: जिलाधिकारी सह समाहर्ता राजीव रौशन ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम लोगों से कर्मचारियो…