अज्ञात वाहन की ठोकड़ से वृद्धा की मौत।
दरभंगा: एनएच- 27 पर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ से सटे दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के ओवरब्रिज पर रविवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन से कुचलने से एक वृद्धा की मौत हो गई।मृतका की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ इब्राहिमपुर गांव निवासी स्व. रामाशीष सहनी की पत्नी वासो देवी (69) के रूप में हुई है। दुर्घटना में मृतका के शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। सिर्फ उसका पैर व कपड़ा बचा हुआ था। बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। घटना को लेकर मृतका के पुत्र ललित सहनी ने पुलिस को बताया कि वृद्धा अस्वस्थ होने के कारण मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। शनिवार की सुबह सात बजे वह घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…