Home Featured पुरातत्व भूषण की उपाधि से सम्मानित हुए युवा पुराविद् मुरारी कुमार झा।
March 27, 2023

पुरातत्व भूषण की उपाधि से सम्मानित हुए युवा पुराविद् मुरारी कुमार झा।

दरभंगा: स्काउट एंड गाइड्स परिसर, बुद्ध मार्ग, छज्जूबाग, पटना में आयोजित कला, संस्कृति और साहित्य के राष्ट्रीय महोत्सव ‘चंद्रगुप्त साहित्य महोत्सव’ में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के प्राचीन भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के पुरातत्व विषय में शोध कार्य कर रहे युवा पुराविद् सह शोधार्थी मुरारी कुमार झा को धरोहर संरक्षण के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद आर० के० सिन्हा, डॉ साकेत सहाय(मुख्य प्रबंधक राजभाषा), प्रख्यात कवि गजेंद्र सोलंकी, शंभू शिखर, रुचि चतुर्वेदी एवं आराधना प्रसाद के हाथों ‘पुरातत्व भूषण सम्मान-2023’ प्रदान किया गया। इस सम्मान के लिए श्री झा के नाम की अनुशंसा संस्कार भारती के वेद प्रकाश ने की थी।

Advertisement

श्री झा पुरातत्व के क्षेत्र में खोज कार्य करने हेतु ‘मुरारी कुमार झा(पुरातत्व)’ नाम से देश दुनिया में प्रसिद्ध हैं। इन्होंने अब तक करीब 400 से 500 पुरास्थलों एवं ऐतिहासिक गांवों का भ्रमण किया है, जिसमें कतिपय ऐसे पुरास्थल शामिल हैं, जो अभी तक प्रकाश में नहीं आया था। चूंकि इन्होंने इन पुरास्थलों का भ्रमण अपने साइकिल से किया है, इसीलिए इनकी ये यात्राएं अधिक महत्वपूर्ण है। श्री झा को सम्मान मिलने से गांव समाज में काफी सराहना किया जा रहा है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…