Home Featured वन विभाग के कर्मियों ने पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा।
April 4, 2023

वन विभाग के कर्मियों ने पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा।

दरभंगा: दरभंगा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। परंतु अब इससे निपटने की तैयारी वन विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है। इसी के तहत लोगों की शिकायत पर विभाग के कर्मियों ने मंगलवार को केवटी के ऐतिहासिक रजोखर पोखर और इसके आसपास पहुंच कर पिंजरा लगा कर कुछ बंदरों को फंसाकर दरभंगा ले गए। इस कार्य मे वन विभाग के कर्मी रेंजर खुर्शीद आलम, सिपाही विवेक कुमार, सरोज झा आदि शामिल थे।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक केवटी गांव सहित आसपास के इलाके में बंदरों का उत्पात इन दिनों जोड़ों पर है। केवटी निवासी इकबाल अंसारी ने मौके पर बताया कि बंदरों का झुंड घर, आंगन में पहुंच कर अनाज, हरी सब्जी और तैयार भोजन को खा जाता है। पेड़ों में लगी फल, खेतों में लगी फसल चट कर जाता है। यहां तक कि कच्चे और फुस के घर भी तोड़ देता है। खपरैल छप्पर को उखाड़ देता है। इन बंदरों की झुंड बच्चों पर भी आक्रमण करते हैं।

इधर लोगों ने बंदरों के पकड़े जाने पर प्रसन्नता प्रकट किया और वनकर्मियों से बांकी बचे बंदरों को भी पकड़ कर ले जाने का आग्रह की। वहीं, पंचायत समिति सदस्य वसीम आरा और इकबाल अंसारी ने वनकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share

Check Also

रिमाइंडर के बाद भी अनुसंधानक को नहीं मिला जख्म प्रतिवेदन तो कोर्ट ने लिया कड़ा एक्शन।

दरभंगा: एक तरफ जहां पुलिस को घटनाओं के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश लगातार एसएसपी जगु…