Home Featured सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा यातायात।
May 5, 2023

सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा यातायात।

दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के म्यूजियम गुमती के पास वीआईपी सड़क पर शुक्रवार को ताड़ का पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। मौके पर देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। उस पेड़ की चपेट में आने से एक झोपड़ीनुमा घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

इस घटना में एक किशोर भी जख्मी हो गया। उसकी पहचान स्थानीय किशन महतो के पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है। पेड़ गिरने से केबल आदि के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब चार बजे के आसपास की है। उस समय तक धूप में ज्यादा गर्मी होने के कारण लोग परेशान थे। लोग दूसरे रास्ते से होकर गुजरना चाह रहे थे, लेकिन वह रास्ता भी कुछ देर के बाद जाम हो जा रहा था। मुख्य सड़क पर जाम लगने से बाइपास सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिला। इस बात की जानकारी मिलते ही यातायात थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को फोन किया। उसके बाद जेसीबी मंगा कर पेड़ को हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…