Home Featured दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के छह महीने के बच्चे की मौत, डीएनए टेस्ट के साथ कराया गया पोस्टमार्टम।
May 6, 2023

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के छह महीने के बच्चे की मौत, डीएनए टेस्ट के साथ कराया गया पोस्टमार्टम।

दरभंगा: शनिवार को एक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की द्वारा छह माह जन्म पूर्व दिए गए बच्चे की मौत हो गई। जिसका डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया। समय पूर्व हुए प्रसव से जन्मे बच्चे के शव का पोस्टमार्टम मधुबनी बाल सुधार गृह के अधिकारी के आदेश पर कराया गया। इससे पहले दरभंगा डीएम राजीव रौशन के आदेश पर उस बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया गया था।

Advertisement

दरअसल, पूरा मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से छह माह पहले कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया था। वह नाबालिग लड़की को इस वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। पहले तो लड़की ने लोक-लाज के डर से यह बात किसी को नहीं बतायी, पर जब उसे गर्भ ठहर गया तो परिजनों को भी मामले की जानकारी हुई। इसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

इसके बाद लड़की को मधुबनी स्थित महिला बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहां शनिवार को लड़की द्वारा जन्म दिए गए बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ गई। इसी क्रम में ईलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि पिछले छह महीने के दौरान उसके परिजन उससे मिलने नहीं आए हैं। वह घर नहीं जाना चाहती है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…