Home Featured मुख्यमंत्री से मिलकर कैवर्त समाज के उत्थान व अनूप लाल मंडल को उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगा : मंत्री।
October 11, 2023

मुख्यमंत्री से मिलकर कैवर्त समाज के उत्थान व अनूप लाल मंडल को उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगा : मंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर कैवर्त समाज के उत्थान व साहित्यकार अनूप लाल मंडल को उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करूंगा। अनूप लाल ने कई पुस्तकों की रचना की। उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब समाज के अधिकतर लोग शिक्षित होंगे।

Advertisement

ये बातें सूबे के जल संसाधन व पीआरडी मंत्री संजय झा ने बुधवार को हाबीभौआड़ पंचायत के नरहीटोल पर अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति की ओर आयोजित साहित्यकार स्व. अनूप लाल मंडल के 128वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 140 वर्ष पूर्व शैक्षणिक व्यवस्था की कल्पना करने से लोगों को एहसास होगा कि उस समय में अनुप बाबू ने अल्प शैक्षणिक योग्यता के बावजूद अपने ज्ञान को परिचय दिया था। प्रतिभावान व्यक्ति होने के कारण बांग्ला, हिंदी, मैथिली, अंगिका, अंग्रेजी सहित कई भाषा के विद्वान थे।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय गणना कराकर ऐतिहासिक काम किया है। 2006 के पहले बिहार में महिलाओं को पंचायत प्रतिनिधि बनने का मौका नहीं मिलता था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आरक्षण लागू कर महिलाओं को लीडरशिप का अधिकार दिया, जिसके फलस्वरुप 52 प्रतिशत मुखिया महिला बनी हैं। पुलिस, शिक्षा आदि विभागों में महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास कायम कर दिया। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण नेपाल में बीते 19 वर्षों से हाई डैम का डीपीआर अब तक नहीं बना है। इसके बनने से बिजली उत्पादन, बाढ़ से निजात, पानी जहाज, सिंचाई आदि की सुविधा मिलेगी तथा बिहार का कायाकल्प हो जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान में तीन नदी कोसी, कमला व करेह का संगम है। जल संसाधन विभाग ने काम कर क्षेत्र को बाढ़ से मुक्त कराया। अब क्षेत्र के लोग तीनों फसल उगाकर खुशहाल हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि सिमरिया घाट में विकास कार्य अगले वर्ष जून तक पूरा हो जाएगा। सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि साहित्यकार अनूप लाल ने 45 किताबें एवं 21 उपन्यास बैलगाड़ी पर लादकर लोगों के बीच वितरण किया था। उन्हें साहित्य रत्न से नवाजा गया। उनकी रचना से सिनेमा जगत में भी फिल्म बनायी गयी। पिपरा विधायक रामविलास कामत ने कहा कि अनूप लाल मंडल ने अपने समय में शिक्षा का अलख जगाया।

बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपने पूर्वजों को नहीं भूलते हैं। साहित्यकार अनुप बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि समाज के लोगों को शिक्षित करना होगा। कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, शिक्षक महेंद्र कांति, अध्यक्ष शंकर प्रणाली, जिला परिषद सदस्य बबीता देवी, मुखिया सुधीरा देवी, मुख्य पार्षद रिंकू देवी, श्रीकांत मंडल, शशिनाथ भंडारी, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…