Home Featured बेलादुल्लह में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।
November 16, 2023

बेलादुल्लह में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा।

दरभंगा: शहर के बेलादुल्लह मोहल्ला में बहुत धूम-धाम एवं हर्ष उल्लास से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।

चित्रगुप्त एक प्रमुख हिंदू देवता है, वेदों और पुराणों के अनुसार श्री धर्मराज चित्रगुप्त मनुष्य एवं समस्त जीवों के पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले न्याय ब्रह्म है।

Advertisement

चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दास ने बताया कि पूजनोत्सव में दो सौ से अधिक चित्रांश शामिल हुए।

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर समिति द्वारा सैकड़ो चित्रांशों के बीच कॉपी एवं कलम और कैलेंडर का वितरण किया गया।

पूजनोत्सव में पूजा प्रभारी राजेश कुमार लाल दास, नर्मदेश्वर नाथ “कुमर जी”, संगीता दास, धर्मेंद्र कर्ण, प्रणव दास, विद्याकांत दास, नितेश कुमार एवं सभी कार्यकर्ता ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान किया।

Advertisement
Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…