Home Featured सिटी एसपी ने देर शाम किया लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण।
February 24, 2024

सिटी एसपी ने देर शाम किया लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा के सिटी एसपी शुभम आर्य इन दिनों थानों का औचक निरीक्षण कर थानों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। औचक निरीक्षण का समय भी कोई निश्चित नहीं होता। कभी दिन में तो कभी शाम में तो कभी रात में।

Advertisement

इसी कड़ी में शनिवार की देर शाम सिटी एसपी शुभम आर्य ने शहर के लहेरियासराय थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी देर तक थाने पर रुक कर बारीकी से फाइलों को देखा एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के सम्बंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक जांच बैठक नियमित रूप से निर्धारित करने का निर्देश थानाध्यक्ष दीपक कुमार को दिया है। साथ ही कांडों के अनुसंधान में तेजी का निर्देश दिया है ताकि समय पर कोर्ट में चार्जशीट दिया जा सके और कोई कांड लंबित न रहे।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने शबे बारात को लेकर पुलिस की तैयारियों के सम्बंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर वे पहले ही पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। सभी प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी मोनेटरिंग की जाएगी।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…