Home Featured राजनाथ सिंह के दौरे से सवर्ण समाज को साधने की कोशिश में जुटी बीजेपी!
February 27, 2024

राजनाथ सिंह के दौरे से सवर्ण समाज को साधने की कोशिश में जुटी बीजेपी!

दरभंगा। अभिषेक कुमार

थोक में वोट देने के बावजूद बिहार में उपेक्षित महसूस कर रहा सवर्ण समाज का एक बड़ा तबका बीजेपी से नाराज भी दिख रहा है। पर लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा इसे पूरी तरह साधने में जुटा दिख रहा है। इसी कड़ी से जोड़कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 28 फरवरी के बिहार दौरे को भी देखा जा रहा है। राजनाथ सिंह के जरिये बिहार में सवर्ण समाज को साधने की कोशिश बीजेपी करेगी। राजनाथ सिंह राजपूत समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

Advertisement

राजनाथ सिंह दरभंगा, सीतामढ़ी और सिवान का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह दौरा उनका अहम माना जा रहा है। दिल्ली से सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुचेंगे। दरभंगा एयरपोर्ट से सीतामढ़ी जाएंगे। मां जानकी जन्मस्थली पुनौरा धाम जाएंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद सीतामढ़ी में बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में शरीक होंगे. बीजेपी नेताओं के साथ भी अलग से वहां बैठक करेंगे।

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतामढ़ी से हेलीकॉप्टर से सीवान जाएंगे. दोपहर एक बजे सीवान पहुंचेंगे। 1:30 से 2:30 तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सीवान से हेलीकॉप्टर से दरभंगा वापस जाएंगे। दोपहर 3:15 बजे दरभंगा में घन्यश्यामपुर में शिवनगर घाट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:50 बजे दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …