Home Featured उदय सहनी बने सदर प्रखंड के नए प्रमुख।
February 27, 2024

उदय सहनी बने सदर प्रखंड के नए प्रमुख।

दरभंगा: मंगलवार को सदर प्रखंड मुख्यालय सभागार में गहमागहमी के बीच प्रखंड प्रमुख के लिए चुनाव संपन्न हो गया। इस चुनाव में उदय कुमार सहनी सदर प्रखंड के नए प्रमुख चुन लिए गए हैं। मंगलवार को हुए चुनाव में उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। प्रमुख के लिए हुए चुनाव में उदय ने निवर्तमान प्रमुख शंभू कुमार साहू को 11 मतों से हराया।

Advertisement

प्रखंड मुख्यालय सभागार में गहमागहमी के बीच प्रखंड प्रमुख के लिए चुनाव संपन्न हुआ। एसडीएम विकास कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवार उदय कुमार सहनी एवं शंभू कुमार साहू ने नामांकन दाखिल किया। मतदान में सभी 34 पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। उदय कुमार सहनी को 22 मत तथा शंभू को 11 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। उदय की जीत सुनिश्चित होते ही प्रखंड परिसर में मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने जमकर नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

Advertisement

वहीं दरभंगा सदर प्रखंड के प्रमुख पद पर शीशो पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य उदय सहनी के विजयी होने पर राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया तथा बैजयंती खेड़िया ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इन्सानियत की जीत है। श्री खेड़िया ने कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि श्री सहनी अपने पद पर रहते हुए क्षेत्र के समुचित विकास मे सदैव तत्पर रहेंगे।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …