Home Featured मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट पटना डायवर्ट, यात्रियों ने किया हंगामा।
March 21, 2024

मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट पटना डायवर्ट, यात्रियों ने किया हंगामा।

दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट एसजी 115 को गुरुवार को पटना डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने विमानन कंपनी के ऑपरेशनल मैनेजर पर जमकर गुस्सा उतारा। काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को शांत कराया जा सका। फ्लाइट में 183 यात्री सवार थे।

Advertisement

पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद यात्री आरोप लगा रहे थे कि मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें करीब दो घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रखा गया। उन्हें पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया। वहां से काफी विलंब से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया गया। वहां उन्हें बताया गया कि उन लोगों को बस से दरभंगा रवाना किया जाएगा। कई यात्री कह रहे थे कि उन्हें दरभंगा से मधुबनी, अररिया, पूर्णिया आदि जगहों पर जाना है। देर रात दरभंगा पहुंचने पर उनकी परेशानी बढ़ जाएगी।

Advertisement

बहरहाल फ्लाइट के दरभंगा नहीं पहुंचने से इधर से भी मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। काफी संख्या में यात्री दूर-दूर से मुंबई जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। फ्लाइट को डायवर्ट किये जाने की घोषणा के बाद उन्हें वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। दरभंगा एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार मुंबई से आने वाली फ्लाइट को अपराह्न 03.10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करना था। दरभंगा से मुंबई जाने वाले यात्री फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर के बाद यात्रियों को सूचना दी गयी कि किसी कारणवश फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया है।

Advertisement

यह जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। कुछ यात्री आक्रोश में आकर विमानन कंपनी के कर्मियों से बहस करने लगे। वे जानना चाह रहे थे कि अब वे मुंबई कैसे जाएंगे। कर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, मुंबई से दरभंगा आने वाले यात्रियों के परिजन एयरपोर्ट परिसर के बाहर इंतजार कर रहे थे। जब उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया है तो उनमें भी आक्रोश देखा गया। इस संबंध में विमानन कंपनी के स्थानीय कर्मियों ने बताया कि पटना से बस से यात्रियों को दरभंगा लाया जा रहा है।

Advertisement
Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…