Home Featured नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।
March 23, 2024

नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

दरभंगा: होली के त्योहार एवं लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में दरभंगा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च लोहिया चौक से निकलकर शहर रहमगंज, नाका-6 कोतवाली थाना, दरभंगा टावर, विश्वविद्यालय थाना, बेता थाना, लहेरियासराय थाना होते हुए पुलिस लाइन पहुंची।

Advertisement

इस मौके पर सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि हमलोग फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को यह आश्वस्त किया कि आपलोग शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं दरभंगा पुलिस आपके सेवा के पूरी तरह से तैयार है। हुड़दंगियों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

Advertisement

इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक दरभंगा, अंचल पुलिस निरीक्षक, यातायात थानाध्यक्ष आदि शामिल भी हुए।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…