Home Featured परिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने फंदे लटक कर दी जान।
4 weeks ago

परिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने फंदे लटक कर दी जान।

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ले के जेपी चौक की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मोहित कुमार की बहन कुमारी आस्था थी। नगर थाने में दिए आवेदन में भाई मोहित कुमार ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह कुमारी आस्था घर का दरवाजा नहीं खोली। जब दरवाजा तोड़कर खोला तो देखा कि उनकी बहन पंखे से लटकी हुई थी।

Advertisement

जब बहन को फंदे से उतारकर देखा तो जांच में पता चला कि वह मर चुकी है। उन्होंने इस बात की सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला याकूब के रहने वाले दुर्गानंद झा से छह वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से दुर्गानंद के परिजन दलित होने का हवाला देकर उसे प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद से बहन को घर में रखने से इनकार कर दिया तो बहन और बहनोई को अपने घर पर रख रहे थे। इस बीच बहन बहनोई को कुछ बताए बिना कहीं चली गयी। काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

Advertisement

ससुराल वालों के घर पर जब खोजबीन की गयी तो उन्होंने जातिसूचक गाली देते हुए घर सहित संपत्ति से बेदखल करने की बात कहकर भगा दिया। उसके बाद से उनकी बहन मानसिक तनाव में रहने लगी। इस बीच आस्था ने 17 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से उसे बचा लिया गया था। यह मामला विवि थाने में दर्ज है। नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share

Check Also

सड़क किनारे मिली अज्ञात की लाश, मानसिक रूप से था बीमार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के देकुली सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ…