Home Featured जलस्तर बढ़ते ही क्षतिग्रस्त हुआ पीपा पुल, चचरी बांधकर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं लोग।
July 8, 2024

जलस्तर बढ़ते ही क्षतिग्रस्त हुआ पीपा पुल, चचरी बांधकर जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं लोग।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के शुभंकरपुर में बागमती नदी के ऊपर महाराजी पुल का निर्माण समय सीमा के अंदर नही होने से स्थानीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका निर्माण नहीं होने के कारण लोग बगल में बने पीपा पुल से आवाजाही कर रहे हैं। परंतु यह पीपा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Advertisement

दरअसल, बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से पीपा पुल दोनों ओर से लटक गया। बीच में पुल के उठ जाने व दोनों छोड़ पर नीचे लटक जाने से खतरनाक स्थिति बन गयी। इससे नदी के पश्चिमी भाग की बड़ी आबादी का आवागमन अचानक ठप हो गया। हालांकि पुल निर्माण में जुटे मजदूर आनन-फानन में चचरी पुल बांध आवागमन बहाल करने की कोशिश की। पर यह ज्यादा टिकाऊ नहीं है। फिर भी लोग इसी पुल से चलने को विवश हैं। इसी कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Advertisement

बताते चलें कि इस पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला जुलाई 2022 में रखी गयी थी और इसे डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। परंतु शिलान्यास के दो साल बाद भी पुल बनकर तैयार नहीं हुआ।

Share

Check Also

दरभंगा का ऐसा गांव जहां 21वीं सदी में पीने के पानी केलिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन।

दरभंगा: सुनने में आश्चर्य भले लग रहा हो, पर यह सत्य है कि 21वीं सदी में दरभंगा में पीने के…