Home Featured उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं विजय सिन्हा: तेजस्वी।
7 days ago

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं विजय सिन्हा: तेजस्वी।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा में हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रेक्षागृह में पांच विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा, जिसका दिमाग घुटने में हो उसके बारे में क्या ही कहेंगे।

Advertisement

तेजस्वी ने कहा कि जब से वो उपमुख्यमंत्री बने हैं, एक काम बता दें जो उनके द्वारा जनता के लिए किया गया हो। सिर्फ गाड़ी और सिक्योरिटी लेकर जनता के पैसे से घूमते हैं। घूमना कोई काम है क्या? हम से ज्यादा जनता के बीच में रहे हैं? रात-दिन हमलोगों ने सड़कों पर बिताया है। क्या वो हम से ज्यादा जनसभा किए हैं? ये लोग बेकार की बातें कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

Advertisement

बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने परिसदन में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 20 साल से लगातार विशेष राज्य की दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही है।

Advertisement

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया है। एनडीए गठबंधन वोट बिहार के मतदाता से लेंगे। लेकिन यहां के जनता के साथ सौतेला व्यवहार करेंगे। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर अभी कार्यकर्ता के साथ संवाद चल रहा है। इसके बाद जनता के बीच पूरी टीम के साथ उतरेंगे और तमाम बिहार के मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे।

Advertisement

तेजस्वी यादव ने मिथिलांचल के चुनावी नतीजे पर कहा कि ठीक है, नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आया। लेकिन हम कमजोर नहीं हैं। बिहार में सबकी लड़ाई हमसे ही होती है। वहीं, उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में लगी हुई है। अभी जो बिहार में सर्वे हो रहा है, उस सर्वे के अनुसार बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। बहुत खेला हो रहा है। सर्वे के नियम को सरल बनाना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि पिछली बार तो सरकार लगभग बना लिए होते, अगर बेइमानी नहीं होती।

Share

Check Also

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती।

दरभंगा: जिले में बुधवार की देर शाम एक युवक को बदमाशों ने गोली मारी। युवक को पैर में गोली ल…