Home Featured शिक्षक हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, 2 कट्टा और 4 कारतूस भी बरामद।
1 week ago

शिक्षक हत्या मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, 2 कट्टा और 4 कारतूस भी बरामद।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 कट्टा और 4 कारतूस बरामद हुए हैं।

Advertisement

घटना 28 जनवरी 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। कचरूकी पुल पर चार अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक रामाश्रय यादव को गोली मार दी थी। पुलिस ने कुशेश्वरस्थान थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में चार अपराधी 2 बाइक पर नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की और तीन अन्य साथियों के नाम बताए। इनमें रंजन यादव, सुदर्शन कुमार झा और सुबोध कुमार शामिल थे।

Advertisement

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रंजन यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि आपसी विवाद के कारण हत्या की साजिश रची गई थी। हीरा यादव ने कुशेश्वरस्थान हाई स्कूल के मैदान में रंजन यादव को 50 हजार रुपए दिए और काम पूरा होने के बाद और पैसे देने की बात कही।

Advertisement

रंजन यादव ने शिक्षक रामाश्रय यादव से नजदीकी बढ़ाई और हत्या की योजना बनाई। घटना से पहले रंजन यादव, सुबोध कुमार, मुकेश यादव और सुदर्शन कुमार झा ने राजनपुर में पूरी साजिश रची। चारों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

Advertisement

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झाड़ाघाट गोबराही रंगेलिपुर से रंजन यादव, सुबोध कुमार और प्रभाकर यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। रंजन यादव के बयान के आधार पर पुलिस ने लालो यादव, हीरा यादव, रामचंद्र पासवान और शंभु कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Advertisement
Share

Check Also

दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प मामले में दोनों पक्षों से तीन-तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत केवटगामा पछियारी में दो समुदायों के बीच हुई आपसी झड़प के…