Home Featured भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा!
January 28, 2023

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा!

दरभंगा: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आयी है। पार्टी द्वारा उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के दरभंगा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकर उर्फ लक्ष्मण झुनझुनवाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकार ने अपने पद से इस्तीफा का आवेदन जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी को देते हुए कहा है कि वे भाजपा में विगत 33 वर्षों से बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और नगर पदाधिकारी के पद तक रहे है। वर्तमान में वे नगर अध्यक्ष पद पर है। लेकिन जिला मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से उन्हें अलग रखा गया। इससे उन्हें महसूस हो रहा है कि पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी में बने रहेंगे।

उन्होंने वॉयस ऑफ दरभंगा से हुई बातचीत में इस्तीफा सौंपने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस्तीफा उन्होंने बीती रात ही जिलाध्यक्ष को सौंप दिया था।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…