Home Featured सतह पर आया दरभंगा भाजपा का अंतर्कलह, नगर अध्यक्ष के बाद अब पूरी नगर इकाई ने दिया इस्तीफा।
January 28, 2023

सतह पर आया दरभंगा भाजपा का अंतर्कलह, नगर अध्यक्ष के बाद अब पूरी नगर इकाई ने दिया इस्तीफा।

दरभंगा: दरभंगा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होने से पहले भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गयी। भाजपा का अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया और इसे तमाम दिग्गज नेताओं द्वारा भी संभाला नहीं जा सका। इसी का नतीजा रहा कि शहर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ और भाजपा के नगर अध्यक्ष का ही इस्तीफा कार्यक्रम से पहले आ गया।

इस इस्तीफे के बाद भी जिलाध्यक्ष अथवा किसी बड़े नेता द्वारा डैमेज कंट्रोल की कोशिश नहीं की गई। इससे अंसतोष की आग और भड़क उठी। फलस्वरूप कार्यक्रम के मध्य में ही नगर अध्यक्ष के समर्थन में पूरी नगर इकाई ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

इसकी जानकारी देते हुए नगर उपाध्यक्ष पिंटू कुमार महासेठ ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से प्रदेश कार्यसमिति के बैठक की तैयारियां चल रही थी। पर जिला भाजपा द्वारा भेदभाव पूर्ण नीति अपनाते हुए नगर भाजपा को कार्यक्रम से अलग रखा गया। इसी के कारण पहले नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकार उर्फ लक्ष्मण झुनझुनवाला ने इस्तीफा दिया और अब उनके समर्थन में बैठक कर पूरी नगर इकाई ने इस्तीफा दे दिया है।

नगर उपाध्यक्ष पिंटू कुमार महासेठ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर महामंत्री रमेश झा, कामोद राय, नगर उपाध्यक्ष कृष्णानन्द गिरी, अरुण झा, मनोज झा, दयाकांत झा, नगर मंत्री संजय मंडल, रंजीत पासवान, मनोज झा, नगर प्रवक्ता लक्ष्मी खरगा एवं अमित कांस्यकार आदि शामिल थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…