Home Featured लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार।
March 22, 2023

लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने बेगूसराय से किया गिरफ्तार।

दरभंगा: बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स से नौ दिसंबर 2020 को हुई करीब पांच करोड़ की लूट के एक आरोपित को पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के मियांचक निवासी ललन साह है। वह उत्तर बिहार के कई जिलों से लूटे गए सोना, चांदी व हीरे के जेवरात बेचवाने का काम करता था। इस मामले में भी उसने जेवरात बेचवाने का काम किया था। इस मामले में अब तक 41 लुटेरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें दरभंगा पुलिस ने अब तक 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

नगर थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि नगर सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार व एसटीएफ के पुलिस अवर निरीक्षक मधुरेंद्र कुमार के सहयोग से ललन साह को गिरफ्तार किया गया है। ललन साह ने अपनी संलिप्तता मान ली है।

Share

Check Also

सुबह 6 बजे से स्कूलों में पठन-पाठन का समय अव्यवहारिक : बैद्यनाथ यादव।

दरभंगा: भाकपा-माले जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने कहा है कि बिहार के विद्यालयों में सुबह 6 बजे…