Home Featured सर्वेश पासवान हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार।
April 5, 2023

सर्वेश पासवान हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: सदर थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सर्वेश हत्याकांड में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान अललपट्टी निवासी विजय पासवान के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि 26 मार्च 22 को सर्वेश पासवान की धोईघाट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी विजय फरार चल रहा था ।पुलिस कई बार उसके घर पर छापेमारी की। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। मंगलवार की रात कांड के अनुसंधानक एसआई सुभाष चंद्र मंडल ने बज्रा टीम के साथ आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद उसे घर के अंदर से गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की है।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…