Home Featured भीआईपी रोड में खुला नाला दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण।
May 7, 2023

भीआईपी रोड में खुला नाला दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सुविधा देने के नाम पर इन दिनों टैक्स वसूली में पूरा जोर लगाकर जनता से दरभंगा नगर निगम पैसा भले वसूल रहा हो, पर सुविधा देने में आज भी फ़िसड्डी ही साबित हो रहा है। नगर निगम की लापरवाही के कारण रविवार एकबार फिर शहर के भीआईपी रोड में एक दुघर्टना घटी। हालांकि गनीमत यह रहा कि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Advertisement

दअरसल, शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर मोड़ के निकट विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क किनारे बने नाले पर ढक्कन नहीं रहने के कारण एक कार का बायां हिस्सा नाले में धंस गया। बड़ी मुश्किल से कार में सवार व्यक्ति स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकले। किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई। पर कार काफी देर तक नाले में फंसा रहा।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना था कि नाले पर ढक्कन नहीं रहने के कारण अक्सर इस तरह की घटना होती रहती है। पर नगर निगम ढक्कन देने केलिए शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…