Home Featured भारतीय जनता पार्टी के बहादुरपुर पूर्वी मंडल कार्यकारणी का हुआ गठन।
December 23, 2023

भारतीय जनता पार्टी के बहादुरपुर पूर्वी मंडल कार्यकारणी का हुआ गठन।

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के बहादुरपुर पूर्वी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह ने मंडल के नव कार्यकारणी की घोषणा की है। इस कार्यकारणी की घोषणा श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सर्व सम्मति से की है।

Advertisement

नव गठित कमेटी में छह मंडल उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता, छह मोर्चा अध्यक्ष एवं एक सोशल मीडिया सहित सह सोशल मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा की गई है।

इसमें उपाध्यक्ष के रूप में रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर झा उर्फ कन्हैया ,गौरी लालदेव, कृष्णा देवी, मिथिलेश साह, रामनाथ कुंवर, तेजनारायण पासवान एवं दो महामंत्री के रूप में नीरज पासवान और विकास लालदेव को नियुक्त किया गया है।

Advertisement

वहीं मदन ठाकुर, रीमा देवी, गणेश प्रसाद ठाकुर, श्याम सहनी, ममता देवी, विवेक कुमार सहनी को मंत्री पद का भार सौंपा गया है।

कोषाध्यक्ष के लिए विमल झा, प्रवक्ता के लिए नीरज यादव एवं विभिन्न मोर्चा के छह अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Advertisement

मोर्चा के अध्यक्षों का पद जिनको सौंपा गया है। उसमें युवा मोर्चा के आशुतोष कुमार झा, किसान मोर्चा के चंद्रमोहन ठाकुर, अत्यंत पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष छेदी दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद मुस्लिम उर्फ चूल्हाई एवं अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में लोरिक सदाय को नामित किया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में गौतम कुमार सिंह उर्फ बिट्टू एवं सह प्रभारी के रूप अंकित कुमार राय को मनोनीत कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…