Home Featured किरतपुर प्रखंड में बाढ़ ने दी दस्तक, आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित।
6 days ago

किरतपुर प्रखंड में बाढ़ ने दी दस्तक, आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित।

दरभंगा: किरतपुर प्रखंड में बाढ़ ने दुबारा दस्तक दे दी है। नेपाल से छोड़े गए कोशी नदी के पानी का असर किरतपुर प्रखंड के दर्जनों गांव में देखने को मिल रहा है। कोशी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण किरतपुर प्रखंड के दर्जनों गांव वर्दीपुर सिरनिया, पकरिया, अमृतनगर, लक्ष्मीपुर, भंडरिया, कदवारा, कटरिया, राम खेतरिया सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

कोशी का पूर्वी तटबंध टूटने के कगार पर है। प्रशासन ने इस पर आवाजाही बंद करवा दी है। एनडीआरएफ मौके पर नहीं है। और न ही जल संसाधन विभाग का कोई कर्मी मौजूद है। स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी का बोरा तटबंध के किनारे रखा जा रहा है।

Advertisement

किरतपुर प्रखंड के नरकटिया गांव के पास बांध के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। अभी तक कोई राहत शिविर इलाके में नहीं चलाया गया है। जबकि 24 घंटे पहले से ऐसा करने का निर्देश था। किरतपुर सीओ अब चालू करवाने की बात कह रहे हैं। लगभग 22 हजार की आबादी इस बाढ़ से ग्रसित है। सभी बांध पर आकर शरण लेने को मजबूर हैं। 2004 के बाद ये पहला मौका है जब बाढ़ ने इतनी बड़ी दस्तक दी है।

Advertisement

लोगों को घर से निकलने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से घिर जाने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा जुटाने में हो रहा है। वहीं, स्थानीय लोग प्रवीण यादव ने बताया है कि दिन में तो किसी तरह रह लेते हैं। रात में बिजली नहीं रहने पर अंधेरे में रहने को मजबूर रहते हैं। पानी पीने को तरस रहे हैं। घर से निकला मुश्किल हो गया है।

Advertisement
Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…