Home Featured आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण।
5 days ago

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों की टीम ने दरभंगा के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि दरभंगा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग तटबंध पर शरण लिये हुये हैं। वहां पर्याप्त रौशनी के लिए तुरंत जेनरेटर की व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालय बनाने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां 19 कम्युनिटी किचेन सोमवार की रात तक चालू हो जाएगा। सामुदायिक किचेन में भोजन की समुचित व्यवस्था होगी। तटबंध पर शरण लेने वाले लोग आसपास के हैं, इसलिए उनके आवागमन के लिए नाव की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।

Advertisement

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सूखा राशन का पैकेट बनना शुरू हो गया है। राशन पैकेट मंगलवार से बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटना शुरू हो जायेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम प्रतिनियुक्त कर दी गयी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु चारा की कमी न हो, इसके लिये जिला पशुपालन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दरभंगा के डीएम को एसओपी के अनुसार तत्परतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दरभंगा में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक एवं भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष को कैम्प कराया गया है।

दरभंगा में एरियल सर्वे करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सीतामढ़ी के बाढ़ प्रभावित बेलसंड प्रखंड का भी एरियल सर्वे किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार को सीतामढ़ी में कैम्प कराया गया है।

Advertisement
Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…