Home Featured दरभंगा पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मिले चिराग पासवान, डीएम को दिया निर्देश।
4 days ago

दरभंगा पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मिले चिराग पासवान, डीएम को दिया निर्देश।

दरभंगा: मंगलवार को चिराग पासवान बाढ़ पीड़ितों से मिले। यहां बाढ़ पीड़ितों ने अपनी परेशानियों को लेकर सड़क जाम कर रखा था। इसकी जानकारी लेने के बाद चिराग पासवान ने डीएम से बात की। उन्हें 2 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों की समस्या को सॉल्व करने को कहा।

दरअसल, चिराग पासवान के पहुंचने से पहले सीओ अभिषेक आनंद को बाढ़ पीड़ितों ने घेर लिया था। इसकी वजह से सड़क पर लगभग 2 घंटे तक जाम रहा। इसके कारण आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई थी। घटना गौड़ाबौराम प्रखंड की है।

चिराग पासवान ने डीएम को फोन पर कहा कि गौड़ाबौराम प्रखंड में लोग सड़क जाम किए हैं। इन लोगों की शिकायत है कि पिछले 4 दिन से यहां पर कोई अधिकारी नहीं आया। इनलोगों को कोई मदद नहीं मिली है। ये गलत बात है। इस तरह से आपलोग अगर काम कीजिएगा तो गलत है। अभी तुरंत एसडीओ को मौके पर भेजिए। इनलोगों की खाने और रहने की व्यवस्था कीजिए। 2 घंटे के अंदर मदद कीजिए। हालांकि, शाम तक लोगों को प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। लेकिन संगठन की तरफ से लंगर का आयोजन किया गया है।

Advertisement

मंगलवार की देर शाम मौके पर विधायक स्वर्णा सिंह के देवर रनजीत सिंह भी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। विधायक की गाड़ी से बाढ़ पीड़ित के पास राहत सामग्री बांटने के लिए गए थे। तभी खैसा गांव के लोगों ने विरोध करना शुरू किया। इन्हें भी लोगों ने घेर कर अपनी समस्या बताई।

Advertisement

वहीं, बाढ़ पीड़ित गंगेश मुखिया ने बताया कि प्रशासन बाढ़ राहत सामग्री वितरण करने में अनियमितता बरत रही है। प्रशासन कागजी खानापूर्ति कर रही है। लोग अपना घर छोड़कर 3 दिनों से बांध पर रह रहे हैं। लोग भूखे प्यासे बीमार पड़ने लगे हैं। लेकिन प्रशासन अभी तक बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई मदद नहीं कर रही है।

Advertisement

बता दें कि मंगलवार को चिराग पासवान सहरसा से पटना लौट रहे थे। तभी वे दरभंगा में 25 मिनट के लिए रुके। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उन्हें बाढ़ से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मौके पर उमेश कुमार सिंह, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार झा, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, शंभु पासवान, दिनेश पासवान सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…