Home Featured सिंहवाड़ा प्रखंड के चौर में बाढ़ के पानी ने किया प्रवेश, सहमे किसान।
5 days ago

सिंहवाड़ा प्रखंड के चौर में बाढ़ के पानी ने किया प्रवेश, सहमे किसान।

दरभंगा: बागमती नदी के जलक्षेत्र मुजफ्फरपुर जिला के कटरा व गायघाट प्रखंड क्षेत्र से सीमावर्ती दरभंगा जिला के पश्चिमी छोड़ पर सिंहवाड़ा प्रखंड के चौर में सोमवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। बाढ़ की दस्तक से किसान व आमजन सहमे हुए हैं। रामपुरा पंचायत के ठीकापाही रामबाग चौर में बाढ़ का पानी फैल रहा है। वहीं सिमरी पंचायत के चमनपुर में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। चमनपुर टोला निचला इलाका माना जाता है। जिस कारण यहां की करीब एक हजार की आबादी बाढ़ की आशंका से सहमी हुई है। अंचल प्रशासन ने सोमवार को चमनपुर का जायजा लिया है। बाढ़ का पानी चौर से होते हुए आबादी तक पहुंच गया है। खेतों के किनारे स्थित एक्का दुक्का घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि वर्ष 2021 में मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड की ओर से बागमती व उसकी सहायक नदियों का पानी रामपुरा व सिंहवाड़ा होते हुए ही प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश किया था। हालत यह हो गई थी कि अतरबेल भरवाड़ा पथ सहित प्रखंड मुख्यालय में भी बाढ़ का पानी फैल गया था।

Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…