Home Featured जनता दरबार में पचास से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।
4 weeks ago

जनता दरबार में पचास से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास ने जनता के दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं का निष्पादन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं। जनता के दरबार में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किय।

Advertisement

अपर समाहर्ता ने अंचलाधिकारी को स्पष्ट कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

जनता दरबार में सर्वाधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही अन्य मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भी निर्देश दिए।     इस अवसर डीसीएलआर बिरौल, बेनीपुर, संबंधित अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Advertisement
Share

Check Also

भीषण ठंड के कारण पुनः बढ़ाई गई आठवीं कक्षा तक की छुट्टी।

दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…