Home Featured एसएसपी ने किया कुशेश्वरस्थान थाना का औचक निरीक्षण।
February 2, 2023

एसएसपी ने किया कुशेश्वरस्थान थाना का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: एसएसपी अवकाश कुमार गुरुवार को कुशेश्वरस्थान थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों का अवलोकन करते हुए कयी आवश्यक निर्देश दिए। कांडों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश संबंधित आई ओ को दिया।

उन्होंने नियमित गश्ती करने का निर्देश देते हुए वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। बदमाशों में खौफ पैदा करने के लिए उन्होंने कई टिप्स दिए।

Advertisement

श्री कुमार ने कहा कि सघन गश्ती से ही अपराध और बदमाशों के साथ साथ शराब माफिया पर नकेल कसी जा सकती है। एसएसपी ने बताया कि थाना का निरीक्षण एक प्रक्रिया है।थाने में क्या सुधार की जरूरत है और पुलिस कर्मियों की परेशानी को कैसे दूर किया जा सकता है। यह निरीक्षण से जानकारी मिलती है। उन्होंने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ साथ लोगों की समस्याओं का भी त्वरित निष्पादन करने के लिए थाना अध्यक्ष अमित कुमार को निर्देश दिया। एस एस पी श्री कुमार ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए नदी थाना की स्थापना करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए स्थल चयन हेतु पूर्वी सीओ से पत्राचार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने नदी थाना के लिए स्थल चयन प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया। कुशेश्वरस्थान थाना के लिए चल रहे कार्य हेतु हो रहे स्थल विकास के कार्य का निरीक्षण कर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।

मौके पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम, थाना अध्यक्ष अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…