Home Featured दहेज के खातिर दो बच्चों के पिता ने कर ली दूसरी शादी, पत्नी पहुंची थाने।
February 2, 2023

दहेज के खातिर दो बच्चों के पिता ने कर ली दूसरी शादी, पत्नी पहुंची थाने।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: एक लड़की जब शादी के बाद अपने माँ बाप का घर छोड़कर किसी अनजान को अपना सबकुछ मानकर ससुराल आती है तो उसे उम्मीद होती है कि उसका जीवनसाथी जीवन भर साथ निभाएगा। पर दहेज रूपी अभिशाप कब जीवन में विष घोल दे, पता ही नहीं चलता और लड़की दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो जाती है।

कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को विश्वविद्यालय थाना परिसर में देखने को मिला, जहां एक महिला दो बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी। उसे उसके पति ने छोड़ कर दूसरी शादी कर ली थी।

Advertisement

थाना पहुँची विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी पीड़िता शिवानी देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में मधुबनी जिले के डुमरा बेनीपुर निवासी राजेश राम से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। एक आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। पर शादी के बाद से ही उसे दहेज केलिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे पति ने छोड़ दिया था। बाद में पंचायत होने के बाद पति उसे ले गया। पर पुनः उसे दहेज केलिए प्रताड़ित करके बच्चों के साथ पति ने घर से निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली। इसके बाद शिवानी के पास कोई रास्ता नहीं सूझा और वह न्याय केलिए कानून के शरण मे आवेदन लेकर पहुंच गयी।

Share

Check Also

देश में विकासवाद और ईमानदार सोच वाली मजबूत सरकार बनने में अपना योगदान दे मीडिया: राजीव रंजन।

दरभंगा: सोमवार को एनडीए के लोकसभा कार्यालय पर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनीत लोकसभा मी…