Home Featured लोजपा (रा) की संगठनात्मक बैठक आयोजित।
February 3, 2023

लोजपा (रा) की संगठनात्मक बैठक आयोजित।

दरभंगा: शुक्रवार को मनीगाछी प्रखण्ड के लोजपा (रामविलास) पार्टी की संगठनात्मक बैठक मांऊबेहट पंचायत के प्रसिद्ध संसार पोखर प्रांगण में आयोजित हुई। प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर ने पार्टी के मुख्य डाक्यूमेंट्री वीजन बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के उद्देश्य और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा ने संगठन विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। बैठक को एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौतम सिंह पासवान एवं परेश मिश्र ने भी संबोधित किया।

Advertisement

इससे पूर्व उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत पाग चादर से करके उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से महावीर पासवान को एससी एसटी प्रकोष्ठ का प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में संजय ठाकुर, दिलीप झा, प्रहलाद झा, महावीर पासवान, चन्देश्वर राम, रौशन देव, राजेश पासवान, दिलीप शर्मा, विजय सहनी, अर्जुन गिरी, चन्द्रवीर पासवान, उमेश पासवान आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …