Home Featured प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत रफ्तार में बढ़ रहा है, पर बिहार क्यों पिछड़ गया : राजीव प्रताप रूडी।
February 4, 2023

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत रफ्तार में बढ़ रहा है, पर बिहार क्यों पिछड़ गया : राजीव प्रताप रूडी।

दरभंगा: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी विजन बिहार-2025 अभियान के तहत शनिवार को दरभंगा पहुंचे। उन्होंने यहां दरभंगा ऑडिटोरियम में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत रफ्तार में बढ़ रहा है, पर बिहार क्यों पिछड़ गया है। मेरा बिहार पिछड़ा है तो मैं भी पिछड़ा हूं।

उन्होंने कहा कि मिथिला माता सीता की भूमि है, संस्कारों की भूमि है। यहां प्रबुद्ध लोगों की कमी कभी नहीं रही है। आज इस पवित्र भूमि से बिहार के पिछड़ेपन पर परिचर्चा में भाग लेने का मौका मिला जिसके लिए मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के लोग देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। हर क्षेत्र में बिहारी आगे है, पर बिहार पीछे है, ऐसा क्यों? नीति आयोग के आंकड़ों में बिहार की भयावह तस्वीर दिखाई पड़ती है। बिहार से बाहर कार्यरत चार करोड़ बिहारी लगभग तीन लाख 36 हजार करोड़ रुपए बिहार भेजते हैं। उचित माहौल हो तो वे अपने राज्य में ही करोड़ों की आमदनी करते। साथ ही रोजगार सृजन भी होता। श्री रूडी ने कहा कि जब- जब सत्ता हिलती है, तब-तब गिनती होती है। सरकार को जब यह आभास होता है कि सत्ता कमजोर हो रही है तब व गिनती की तरफ बढ़ती है। बहुत पहले से राज्य सरकार प्रयासरत थी कि जाति के आधार पर जनगणना हो लेकिन कानून सम्मत नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी। अंतत सरकार से अलग होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार के लोगों को 250 जातियों में बांटा है जिसके आधार पर उनकी गणना की जा रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर ये गणना क्यों की जा रही है? इससे पिछड़े राज्य के गरीब की गरीबी कम होगी या जातियों की।

Advertisement

कार्यक्रम में अमनौर से भाजपा विधायक मंटू सिंह पटेल, विधायक मंटू सिंह, भाजपा के दरभंगा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, मंच के संस्थापक सदस्यों में यशवंत सिंह, शंकर आजाद, विनोद सम्राट, कामेश्वर ओझा, ई. सत्येन्द्र कुमार, राकेश सिंह, अंजनी कुमार राजू, अनिल सिंह, उपनेश सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, मंटू दुबे, बलिराम सिंह, राकेश सिंह, रीता सिंह, राजू सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…