Home Featured शक्तिधाम मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।
March 23, 2023

शक्तिधाम मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।

दरभंगा: श्री बालाजी महोत्सव परिवार की ओर से दरभंगा गुदरी स्थित शक्तिधाम मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित सुंदरकांड पाठ व नृत्य नाटिका में श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसमें ओडिशा के संबलपुर से आए सोनू सिंघानिया ग्रुप ने हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। सुंदरकांड के साथ-साथ श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि देवताओं की झांकी के साथ बहुत ही मनोहारी भावपूर्ण प्रस्तुति की गयी। बीच-बीच में ‘बालाजी ही म्हारो कारोबार चलावे, रघुवर ने विभिषण को लंकापति कह डाला’ जैसे भजनों से लोगों से मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

सुंदरकांड पाठ के अंत में सभी भक्तों ने सम्मिलित रूप से बालाजी की महाआरती में भाग लिया। रात आठ बजे से महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले बुधवार रात को मुम्बई से आईं नम्रता करवा ने बालाजी की महिमा वर्णन करते हुए अपने मीठे भजनों से भक्तों को राम दरबार का साक्षात अनुभव करवाया। सुबह में 251 निशान के साथ हजारों भक्तों के साथ सम्पूर्ण राम दरबार की झांकी के साथ शहर में यात्रा निकाली गयी। इसमें जगह-जगह पुष्प वर्षा, आरती व प्रसाद वितरण किया गया।

श्री बालाजी परिवार दरभंगा के निर्मल कानोडिया, मुन्ना खेड़िया, रतन परशुरामपुरिया, अमित जाजोदिया, माधव दारुका, प्रमोद सवाईका, अशोक चौधरी, सुशील जैन, धीरज कानोडिया, राकेश केजरीवाल, रमेश अग्रवाल, मनोज केडिया, सुरेन्द्र जैन, श्रवण अग्रवाल, नीरज पंसारी, मनोज बैरोलिया, वरुण सुरेका आदि व्यवस्था में सक्रिय रूप से लगे हुए थे।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…